हरियाणा रंगोत्सव में दिखी हरियाणवी संस्कृति एवं सभ्यता की झलक
बीएड कॉलेज में इनर व्हील क्लब गूंज व पीएनबी के संयुक्त तत्वाधान में हरियाणा रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित
फतेहाबाद।
मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय के प्रांगण में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर इनर व्हील क्लब ‘गूंज’ व पंजाब नेशनल बैंक के एमएमसी ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में ‘मनोहर हरियाणा रंगोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रमुख समाजसेवी आलोक मुखी, एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष आत्म प्रकाश बत्रा, समिति प्रधान राजीव बत्रा, महासचिव एडवोकेट विनोद मैहता, शिक्षण महाविद्यालय उपप्रधान संजीव बत्रा, कोषाध्यक्ष कैलाश बत्रा, सदस्य सतपाल अरोड़ा, सुदर्शन बत्रा, अशोक तनेजा, प्राचार्या डॉ. जनक रानी, एमएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरुचरण द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपप्रधान संजीव बत्रा ने आए हुए मुख्य अतिथियों व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाणा की गरिमामयी संस्कृति से रूबरू होना है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने महाविद्यालय की उपलब्धियों से परिचय करवाया।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गु्रप डांस, सोलो डांस, नाटक और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले के 32 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस रंगोत्सव का मुख्य आकर्षण हरियाणवी संस्कृति एवं सभ्यता की झांकियां, हरियाणा की वेशभूषा, स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजन की स्टॉल एवं 1 मिनट गेम्स इत्यादि रहे। ललित चोपड़ा द्वारा हरियाणा को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से हरियाणा के इतिहास की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सुदर्शन सिंह मल्होत्रा, सुधीर कुमार मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक, भारत भूषण सचदेवा असिस्टेंट मैनेजर, सुनील चौधरी, डॉ. सुमेधा, डिंपल तनेजा, मंजू मैहता, सुभाष शर्मा, डॉ. राजेश मेहता, डॉ. सुनीता मदन, डॉ. रमिता बत्रा, सुदर्शन बत्रा, नीलम बत्रा, अंजू बत्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।








Source