बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली भ्रष्टाचार का विरोध करने की शपथ
फतेहाबाद।
मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंर्तगत आज विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएसएस इंचार्ज डॉ. कमला जोशी ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को भ्रष्टाचार का विरोध करने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। डॉ. कमला जोशी ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्र सभी हितधारकों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश को खुशहाली और उन्नति के रास्ते पर लाना है तो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना होगा। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा हमें भी उनके इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए। अंत में प्राचार्य डॉ. जनक रानी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और भ्रष्टाचार का विरोध करने और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।








Source